फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Car rams into stationary truck; CRPF jawan and friend killed

मुजफ्फरनगर: खड़े ट्रक से टकराई कार, सीआरपीएफ के जवान व दोस्त की मौत, ये मानी जा रही हादसे की वजह

Sun, 20 Sep 2026 01:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 20 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

दिल्ली निवासी दिनेश जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में डीआईजी कार्यालय में तैनात था। वह अपने दोस्त सतीश के साथ हरिद्वार से घूमकर लौट रहा था। रास्ते में पंक्चर होने के बाद खड़े ट्रक में कार जा घुसी। कार को हाइड्रा की मदद से खींचकर निकाला गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Car rams into stationary truck; CRPF jawan and friend killed
दिनेश और सतीश की फाइल फोटो। चकनाचूर हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से घूमकर लौट रहे दिल्ली निवासी सीआरपीएफ के जवान दिनेश (36) और उनके दोस्त सतीश (34) की रोहाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास पर हादसे में मौत हो गई। उनकी कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसी थी। कार को हाइड्रा की मदद से बाहर खींचा गया। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने मौका मुआयना किया। हादसा नींद की झपकी से होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Car rams into stationary truck; CRPF jawan and friend killed
ट्रक, जिससे कार टकराई। - फोटो : अमर उजाला
थाना जफरपुर धासा साउथ दिल्ली निवासी दिनेश जम्मू कश्मीर बारामुला में सीआरपीएफ में डीआईजी कार्यालय में तैनात था। वह पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह अपने ही गांव के रहने वाले दोस्त सतीश के साथ हरिद्वार घूमने के बाद शुक्रवार रात लगभग दो बजे कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Car rams into stationary truck; CRPF jawan and friend killed
मौके पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
उनकी गाड़ी पानीपत खटीमा मार्ग बाईपास पर पहुंची तो गांव दीदाहेड़ी कट के पास मन्नत होटल के सामने सड़क किनारे टायर में पंक्चर होने के कारण जैक लगाकर ट्रक खड़ा किया गया था। तेज गति होने के कारण नींद की झपकी में उनकी कार ट्रक में जा घुसी और ट्रक में काफी अंदर तक घुस जाने के कारण दोनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर खिंचवाया। पहचान पत्र से दिनेश की पहचान हुई तब उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन सुबह पुलिस के पास पहुंचे। दिनेश के भाई नवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाड़ी को दिनेश चला रहा था। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा तेज गति और नींद की झपकी लगने से होना प्रतीत हो रहा है।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर के इस बैंक में 25 खातों से धोखाधड़ी कर निकाले एक करोड़ रुपये, पूर्व प्रबंधक पर शक; जांच बैठी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed