फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman accuses three people of gang rape including husband

महिला ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses three people of gang rape including husband
महिला ने पति सहित तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एक नवविवाहित महिला ने पति समेत तीन लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तराखंड के सीमावर्ती कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 मार्च को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद उसका जेठ और पति का ममेरा भाई उस पर गलत नजर रखने लगे। इतना ही नहीं अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें भी की जाने लगी। जब उसने पति से शिकायत की तो आरोप है कि पति ने उनका ही साथ दिया। विवाहिता का आरोप है कि विगत 12 जुलाई को उसका पति, जेठ और ममेरे भाई ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस दौरान पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और किसी को बताने एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने पर वायरल करने की धमकी दी। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed