फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will monitor every movement of prisoners

बंदियों की हर हरकत पर रहेगी नजर    

Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Will monitor every movement of prisoners
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : Demo pic
बंदियों की हर कारगुजारी पर निगाह रखने के लिए अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। बैरकों, अहातों और कारागार में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जेल के भीतर की हर गतिविधि को जेल अधीक्षक अपने कार्यालय में लगी एलसीडी पर 24 घंटे देख सकेंगे।    
विज्ञापन

  
जेल के भीतर बंदियों पर कड़ी निगाह रखे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक बैरक को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाया जाएगा। जिला कारागार में पहले से ही 12 कैमरे लगे हुए हैं। ये कैमरे प्रमुख जगहों पर ही लगे हुए हैं, जिसके चलते बंदियों पर निगाह रख पाना मुश्किल रहता है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बंदियों पर निगाह रखनेे के लिए 52 सीसीटीवी कैमरे मंगाने के लिए शासन को खत लिखा है। जेल की 26 बैरकों के भीतर और बाहर अहातों में इन कैमरों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 

शौचालयों के आसपास निगाह रखने के लिए वहां भी कैमरे फिट किए जाएंगे। कैमरे लगने से जेल के हर कोने और बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। सभी कैमरों को जेल अधीक्षक के कार्यालय में लगी एलसीडी से कनेक्ट किया जाएगा। कार्यालय में 24 घंटे जेल के हर कोने पर निगाह रखी जा सकेगी। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम को भी सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed