फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will give reservation in jobs to the families of the agitators: Dhami

आंदोलनकारियों के परिवारों को नौकरियों में देंगे आरक्षण : धामी

Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Will give reservation in jobs to the families of the agitators: Dhami
मुजफ्फरनगर में  उत्तराखण्ड शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पाजलि देते उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर सिहं
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया कि राज्य निर्माण के आंदोलन के दौरान शहीद होने वालों के परिवारों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देेने के लिए जल्दी ही कानून बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब कैलाश के दर्शन उत्तराखंड से होंगे। इसके लिए रास्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुरा तिराहा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री धामी के अलावा रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी ने कहा कि शहीदों के परिवारों को प्रदेश के उद्योगों में भी नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। जिन आंदोलनकारियों की मृत्यु हो गई है, उनके आश्रितों को पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ में नया निर्माण हो रहा है। हेमकुंड साहिब में रोपवे बन रहा है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed