{"_id":"5ee265f78ebc3e42bf77f23e","slug":"will-get-old-pension-only-in-unison-brothers-muzaffarnagar-news-mrt4859717117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर ही मिलेगी पुरानी पेंशन: बंधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर ही मिलेगी पुरानी पेंशन: बंधू
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अटेवा की सहारनपुर मंडल की ऑनलाइन बैठक में पुरानी पेंशन के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया गया। नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय तथा ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को संगठित होकर ही पाया जा सकता है।
कहा कि एनएमओपीएस एवं अटेवा लाखों कर्मचारियों की उम्मीद है। नई पेंशन व्यवस्था में 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद नियमित व निश्चित आय की गारंटी नहीं है। पेंशन की गारंटी उन कंपनियों पर निर्भर है जो देश के कार्मिकों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार में लगाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि वेतन से काटी वाली धनराशि की गारंटी सरकार स्वयं न लेते हुए निजी कंपनियों को देकर कार्मिकों को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्या ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में मुजफ्फरनगर जिला संयोजक प्रीतवर्धन, सह संयोजक रमेश चंद्रा, जिला महामंत्री अमित रोहिल्ला, शामली जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री रजनी सहगल आदि ने प्रतिभाग किया।