{"_id":"63ab26c548c953409c074d54","slug":"wife-and-women-have-beaten-up-husband-after-triple-talaq-in-muzaffarnagar-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तलाक को लेकर पति की जमकर धुनाई, महिलाओं ने दनादन बरसाए थप्पड़, 1.30 लाख में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तलाक को लेकर पति की जमकर धुनाई, महिलाओं ने दनादन बरसाए थप्पड़, 1.30 लाख में हुआ समझौता
Tue, 27 Dec 2022 10:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : यहां तलाक को लेकर पति की जमकर धुनाई की गई। इस दौरान महिलाओं ने दनादन थप्पड़ बरसाए। बताया गया कि 1.30 लाख में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
तीन तलाक के मामले में पति की पिटाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में काफी समय से चले आ रहे विवाद के चलते पति-पत्नी में तलाक हो गया। तलाक की कार्रवाई पूरी होते ही विवाहिता ने परिवार की महिलाओं व एक युवक की मदद से अपने पति की जमकर पिटाई की। किसी तरह मामला शांत हो पाया। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर निवासी साबिया का निकाह मेरठ निवासी राशिद के साथ एक नवंबर 2021 को हुआ था। कुछ दिन बाद ही दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया था। समझाने के बाद मनमुटाव दूर नहीं हुआ तो परिजन सबिया को घर ले आए थे।
विज्ञापन
बताया गया कि आपसी तनाव दूर न होता देख दोनों ही पक्ष तलाक पर राजी हो गए थे। तय हुआ कि राशिद अपनी पत्नी को भरपाई के तौर पर एक लाख तीस हजार रुपये देगा और तलाक भी एक में नहीं बल्कि तीन बार में होगा। तलाक के लिए पहली तारीख 25 अक्तूबर, दूसरी तारीख 25 नवंबर के बार तीसरी तारीख मंगलवार को थी।
विज्ञापन
बताया गया कि तलाक के बाद राशिद पक्ष ने साबिया को तयशुदा रकम सौंपी तभी अचानक राशिद पर साबिया पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया। जिसमें राशिद को चोट आई। मारपीट करने में विवाहिता व उसके परिवार की दो महिलाएं व एक युवक शामिल रहा। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
उधर, मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया और इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई पक्ष थाने पहुंचा। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान