{"_id":"648b1c6ccd686c50d5049009","slug":"wife-along-with-step-brother-in-law-killed-her-husband-buried-the-dead-body-in-a-pit-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1833-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सौतेले देवर के साथ मिलकर बीवी ने की शौहर की हत्या, गड्ढे में दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सौतेले देवर के साथ मिलकर बीवी ने की शौहर की हत्या, गड्ढे में दबाया शव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मर्डर :::: मृतक साकर अहमद की फाइल फोटो
- प्रशासन की अनुमति के बाद पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव मांडला में प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर महिला ने सौतेले देवर के साथ मिलकर शौहर की हत्या कर दी। शव को निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में दबा दिया। परिजनों और पुलिस ने दोनों के साथ सख्ती की तो वारदात स्वीकार की। गड्ढ़े से शव निकलवाया गया।
करीब 16 वर्ष पूर्व पुरकाजी निवासी आसिया की शादी गांव मांडला निवासी साकर अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ समय से आसिया का अपने सौतेले देवर सुहेल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पांच जून की रात साकर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिस पर परिवार में झगड़ा हुआ था। छह जून को सागर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके भतीजे असलम ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार सुबह परिवार ने आसिया और सुहेल के साथ सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान के गड्ढे से शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सदर यतेंद्र नागर और नायब तहसीलदार राजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता फरीद अहमद की तहरीर पर आसिया और सुहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।