{"_id":"64fa2a79eea9c0135b0c8714","slug":"widening-of-dhaulra-sisauli-road-started-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-6999-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिसौली\/तितावी - धौलरा-सिसौली मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिसौली/तितावी - धौलरा-सिसौली मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
- बुड़ीना कलां तक मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीण झेल रहे परेशानी
फोटो समेत
सिसौली/तितावी। धौलरा से सिसौली और बसी तक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। करीब 14.65 किलोमीटर मार्ग के लिए सवा दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति हुई है। क्षेत्र के 15 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। बुड़ीना कलां तक मार्ग की हालत बेहद खस्ता है।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर धौलरा से बुड़ीना कलां, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर पुलिया से भौराखुर्द गांव के पास से शाहपुर मार्ग से यह सड़क जुड़ेगी। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग कतो करीब साढ़े पांच मीटर चौड़ा बना रहा है। फिलहाल दोनों ओर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। धौलरा से बुड़ीना कलां तक मार्ग पर गहरे गड्ढे है। इसी मार्ग पर कई शिक्षण संस्थाएं है। छात्र-छात्राओं को भी स्कूल आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण सहदेव सिंह, जितेंद्र कुमार, हरवीर सिंह का कहना है कि सबसे अधिक गड्ढे बुड़ीना तक हैं, यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
इन गांव को मिलेगा लाभ
मार्ग पर मुख्य रूप से पड़ने वाले बुड़ीना कलां, अटाली, चरौली, सावटू, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर, भौराखुर्द, मोहम्मदपुर, अलावलपुर समेत करीब 15 गांव के लोगों को लाभ होगा।