फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whoever got the blessings of Mother Goddess, his bag was empty

देवी मां का आशीर्वाद जिसे मिला, भर गई उसकी झोली खाली

Fri, 01 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Whoever got the blessings of Mother Goddess, his bag was empty
चरथावल में सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे का प्राचीन देवी मंदिर अटूट श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। चैत्र नवरात्रों में कस्बे एवं आसपास गांवों के श्रद्धालु भारी संख्या में नतमस्तक होते हैं। मान्यता है दरबार में सच्चे मन से मांगी मन्नतें मां पूरी करती हैं।
विज्ञापन

सिद्धपीठ प्राच्य देवी मंदिर की मान्यता निराली है। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रों में मां के चरणों में नतमस्तक होने के लिए श्रद्धालु आतुर हैं। वयोवृद्ध देवदत्त त्यागी बताते है प्राचीन समय में चैत्र महीने में नवरात्रों में मेला सजता था। जिलेभर के गांवों से लोग स्वांग देखने आते थे। मशहूर स्वांगी रहे बुल्ली ने भी कई बार यहां आकर स्वांग दिखाया है।
विज्ञापन

सुशील सिंघल बताते हैं कस्बे में सबसे ऊंचाई पर मंदिर स्थापित है। आश्विन मास के महीने के नवरात्रों के बाद दुर्गा अष्टमी पर कस्बे में विराट शोभायात्रा निकाली जाती है। सिद्धपीठ मंदिर की आस्था दूरदराज तक विख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नवरात्रों को लेकर महिलाओं में उत्साह
श्रद्धालु अंजना बताती हैं चैत्र नवरात्रों को लेकर परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह है। व्रत का सामान घर तैयार किया है। अंजलि कंसल का कहना कि उन्होंने दूध का मावे घर निकाला है। चौलाई के लड्डू खुद घर तैयार किए हैं।
---
अखंड ज्योति होगी प्रज्ज्वलित
मंदिर कमेटी के प्रबंधक अनुज गर्ग ने बताया नवरात्रों में मां के चरणों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। दिन में श्रद्धालु महिलाएं भजन कीर्तन के माध्यम से मंदिर परिसर में मां का गुणगान करेंगी। कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है।

----
नवरात्रों को लेकर तैयारी पूरी
मंदिर के पुजारी मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने का पूरा इंतजाम किया गया है। नवरात्रों में सिद्धपीठ दुर्गा मां के चरणों में श्रद्धालु आते है। यहां सच्चे मन से मांगी मुराद माता रानी अवश्य पूरी करती है। चैत्र नवरात्रों में नवसंवत्सर का आगमन परिवार और कारोबार की खुशहाली का प्रतीक है।

चरथावल में सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर में दुर्गा मां की भव्य मूर्ति

चरथावल में सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर में दुर्गा मां की भव्य मूर्ति- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुकेश त्रिपाठी देवी मंदिर के पुजारी

मुकेश त्रिपाठी देवी मंदिर के पुजारी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अनुज गर्ग कमेटी अध्यक्ष देवी मंदिर चरथावल

अनुज गर्ग कमेटी अध्यक्ष देवी मंदिर चरथावल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed