फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   While repairing the power line, the contract worker was electrocuted

Muzaffarnagar News: विद्युत लाइन सही करते वक्त संविदाकर्मी करंट से झुलसा

Mon, 01 May 2023 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
While repairing the power line, the contract worker was electrocuted
बिजलीघर के स्टेशन अधिकारी (एसएसओ) के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर विद्युत लाइन सही करते समय संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। उधर, बिजलीघर के स्टेशन अधिकारी (एसएसओ) के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव शेरनगर निवासी विकास पाल व राजन संविदा लाइनमैन और संविदाकर्मी पंकज कुमार स्टेशन अधिकारी हैं। सोमवार को जानसठ रोड पर द्वारिका सिटी के पास बिजली के तारों में फॉल्ट आ गया था। इसे सही करने के लिए सुबह लगभग आठ बजे विकास पाल और राजन गए थे। इससे पहले दोनों ने स्टेशन अधिकारी पंकज कुमार से शटडाउन लिया था। दोनों कर्मचारी तारों का फाल्ट सही करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। जैसे ही उन्होंने तार को छेड़ा तभी विकास पाल को करंट लगा और वह सुरक्षा के लिए बांधे झूले पर लटक गया।
विज्ञापन

राजन के सूचना देने पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विकासपाल को गांधी काॅलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विकास पाल के परिजन भी पहुंच गए। अधिशासी अभियंता नगरीय डीसी शर्मा ने बताया कि स्टेशन अधिकारी पंकज कुमार ने फाल्ट वाली लाइन के बजाए दूसरी हरि वृंदावन की तरफ वाली लाइन का शटडाउन दे दिया था। उनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ हैं। ठेकेदार कंपनी द्वारा कर्मचारी का उपचार कराया जा रहा हैं। सुरेंद्र नगर बिजलीघर के जेई उत्तम कुमार की तरफ से स्टेशन अधिकारी पंकज कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कराया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed