फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When will we finally get relief from waterlogging and potholes in Dadhedu?

Muzaffarnagar News: आखिर कब मिलेगी दधेडू में जलभराव और गड्ढों से मुक्ति

Mon, 04 Mar 2024 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
When will we finally get relief from waterlogging and potholes in Dadhedu?
-मामूली बारिश में गड्ढों के कारण मुख्य मार्ग बना तालाब
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बारिश के कारण चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर गड्ढाें में जलभराव ने मुसीबत बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभाग के बेहद धीमी गति से कार्य करने से दिक्कत झेलते हुए अरसा बीत गया।

दो दिन की बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर गड्ढ़ों में गांव का पानी भरने से दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क का निर्माण की रफ्तार अत्यंत सुस्त है। जिला मुख्यालय पहुंचने में सैकड़ों गांवों के लोग परेशान और लाचार हैं। 16 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने चरथावल में लोनिवि के अफसरों और ठेकेदार को बुलाकर कार्यकर्ताओं के समक्ष वार्ता की थी। इसके बाद निर्माण खंड के तत्कानीन अधिशासी अभियंता नीरज सिंह भ्रष्टाचार के मामले में रंगे हाथो पकड़े गए थे। इनके बाद मुख्य मार्ग से पीएसी की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाने पर सहमति बनी थी, लेकिन यह दावा परवान नहीं चढ़ सका। 17 दिन बाद भी राजस्व विभाग की टीम कब्जा हटवाने नहीं पहुंची। ठेकेदार ने दधेडू के बाहरी छोर पर करीब 100 मीटर के करीब एक साइड में सीसी रोड बनाकर काम रोक दिया है। मौके पर निर्माणाधीन सीसी रोड किनारे निकले सरियों में उलझकर दुपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। चरथावल के अमित कुमार चरथावल और दधेडू के अमीर आलम बिना संकेतक के सरियों में उलझ कर चोटिल हो चुके हैं। रोज दुपहिया वाहन चालक पानी में गिर रहे हैं। सुशील कुमार, अजय कुमार, व्यापारी अमित गर्ग कहते हैं विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को सालों से दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एसडीओ आईपी सिंह ने बताया जल्द कार्य कराया जाएगा। फिलहाल बारिश के कारण पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed