फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teachers from Morna Development Block suspended.

Muzaffarnagar News: मोरना विकासखंड के दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज

Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two teachers from Morna Development Block suspended.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक सुबोध और दूसरे प्रकरण में विद्यालय में शराब पीकर पहुंचने के आरोप में शिक्षक सतीश को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में खंड शिक्षा अधिकारी की प्रथम जांच में शिक्षक दोषी पाए गए।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा से शिक्षक सुबोध पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत बीएसए से की। बीएसए ने जांच खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद को सौंपी। बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। जांच के दौरान शिक्षक का व्यवहार संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रथम जांच रिपोर्ट के आधार पर सुबोध को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला मोरना विकासखंड का ही है । यहां के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक सतीश पर शराब पीकर विद्यालय पहुंचने का आरोप लगा था। परिजनों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की।
शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में शिक्षक को दोषी पाए जाने पर रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर सतीश को भी निलंबित कर दिया गया।

--
छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
दोनों मामलों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रथम स्तर की जांच की है। जांच रिपोर्ट में शिक्षकों का व्यवहार संतोषजनक नहीं पाया गया। छात्रों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। अन्य पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है। - संदीप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed