{"_id":"683cab5ba4bcfdbb640092ba","slug":"when-the-bleeding-did-not-stop-the-leg-had-to-be-amputated-cmo-started-an-investigation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-146990-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खून का बहाव नहीं थमा तो काटना पड़ा पैर, सीएमओ ने जांच शुरू कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खून का बहाव नहीं थमा तो काटना पड़ा पैर, सीएमओ ने जांच शुरू कराई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/तितावी। सड़क दुर्घटना में पैर कुचले जाने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन कर हड्डी जोड़ दी, लेकिन पैर में खून का बहाव सही नहीं हो पाया। आरोप है कि इसके बाद मरीज का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने चिकित्सक डॉ. सुनील चौधरी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की गई। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जांच शुरू करा दी है। चौधरी वर्तमान में आईएमए अध्यक्ष हैं।
बघरा ब्लॉक के जसोई निवासी आसिफ अहमद ने बताया कि पिछले महीने 16 मई को वह अपने पिता अफजाल अहमद के साथ मोटरसाइकिल पर ननौता-देवबंद मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में उसके पिता अफजाल को काफी चोट आई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में जाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनील चौधरी ने पैर का ऑपरेशन कर रोड डाल दी, लेकिन पैर ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
चिकित्सक की सलाह पर मरीज को न्यूरो सर्जन को भी दिखाया गया। आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज को फिर से देखना भी उचित नहीं समझा, जिसके बाद दूसरी जगह हायर सेंटर ले जाना पड़ा। अंतत: मरीज की जान बचाने के लिए पैर कटवाना पड़ा। आरोप है कि प्रकरण की जानकारी ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक को दी गई तो वह नाराज हो गए।
सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया का कहना है कि शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित की हैै। जांच के बाद कार्रवाई होगी।