फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welder dies of electric shock

Muzaffarnagar News: करंट से वेल्डर की मौत

Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Welder dies of electric shock
अभिषेक सरोज का फाईल फोटो।
भोपा। आईटीआई भोपा में तैनात प्रतापगढ़ के गांव पुरे रायजु के रहने वाले वेल्डर अनुदेशक अभिषेक सरोज (34) की बुधवार रात कमरे पर करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि एक्सटेंशन बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

भोपा में रविदास मंदिर के पास किराए के कमरे में रह रहे अनुदेशक अभिषेक सरोज बुधवार रात खाना खाकर सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह नियमित समय पर नहीं उठे, तो मकान मालकिन सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा। उन्होंने अभिषेक को फर्श पर पड़ा पाया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मुरादाबाद में कार्यरत पूर्व रूममेट शिवम को दी। शिवम ने आईटीआई भोपा के स्टाफ को सूचित किया, जिसके बाद विकास, रजवंत और सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विद्युत एक्सटेंशन बोर्ड अभिषेक के नीचे दबा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद कराकर अभिषेक को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पड़ोसियों का मानना है कि बुधवार रात मोबाइल चार्जर लगाते समय उन्हें करंट लगा होगा। मकान मालिक ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्होंने चीखने की आवाज सुनी थी लेकिन तेज बारिश के कारण वह समझ नहीं पाए।
आईटीआई के प्रधानाचार्य बिरमानंद सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार 25 फरवरी 2024 से आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी संपूूर्ण हरियाली एग्रोजोन के माध्यम से आईटीआई में तैनात थे।

पंद्रह दिन पूर्व ही अभिषेक की पत्नी रीना ने एक बेटे को जन्म दिया था। वह छुट्टी से पांच दिन पूर्व ही ड्यूटी पर लौटे थे। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी रीना, पांच वर्षीय बेटी मिट्ठू, नवजात बेटा, माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं।सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed