{"_id":"6847338bf514de1a68048325","slug":"welcome-to-the-president-of-bhakiyu-apolitical-who-is-going-to-haridwar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-147495-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरिद्वार जा रहे भाकियू अराजनैतिक के अध्यक्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरिद्वार जा रहे भाकियू अराजनैतिक के अध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन
छपार/मंसूरपुर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान का कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में जाते हुए स्वागत किया।
सोमवार से चिंतन शिविर शुरू हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी व राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक का छपार में हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बरला में मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पगड़ियां पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर अंकित जावला, राजीव सहरावत, पाल्ला, शहजाद, आकाश चौधरी, मुस्तफा, सुनील राठी, इरफान, अरविंद, योगेन्द्र दीवान, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
उधर, मंसूरपुर नेशनल हाईवे स्थित नावला मोड़ पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी टीम के साथ हरिद्वार में चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए जा रहे थे। स्वागत करने वालों में विनीत त्यागी, विनय त्यागी, जॉनी, शुभम, मोहित शामिल रहे।