फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welcome to former minister Siddharth Singh arrived at Madrasa Jamia Sheikhul Hind

भाजपा राज में हर वर्ग परेशान, महंगाई ने कमर तोड़ी: सिद्धार्थ

Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Welcome to former minister Siddharth Singh arrived at Madrasa Jamia Sheikhul Hind
मौलाना महमूद हसन देवबंदी की खानकाह में जियारत के दौरान पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह व अन्य - फोटो : DEVBAND
मदरसा जामिया शेखुल हिंद में पहुंचे पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का स्वागत
विज्ञापन

देवबंद। मदरसा जामिया शेखुल हिंद में पहुंचे सपा शासन के पूर्व मंत्री व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए सपा शासन में हुए विकास कार्यों का बखान किया।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने साथियों के साथ सिद्धार्थ सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सिद्धार्थ सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की खानकाह की जियारत भी की। यहीं से तहरीक-ए-रेशमी रुमाल आंदोलन चलाया गया था। इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से हर वर्ग परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी की तलाश में भटक रहा है। किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इसमें असद जमाल फैजी, मोनिस गौड़, डा. राजेश शर्मा, अनवर अली अंसारी, अब्बास गौड़, मुस्तकीम, सरफराज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed