{"_id":"660a05c2c1dace029b056d14","slug":"weighing-forks-connected-to-e-pos-machine-distributed-to-781-ration-vendors-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-119715-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 781 राशन विक्रेताओं को वितरित किए ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 781 राशन विक्रेताओं को वितरित किए ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे
Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनरगर। जिले के राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित किए गए है। विभाग को 842 तौल कांटे प्राप्त हुए, इनमें से अब तक 781 राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित कर दिए गए है।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अब बिना पूरा राशन दिए मशीन काम नहीं करेगी। इसके लिए जिले में ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे आ गए है। विभाग ने इन अत्याधुनिक तौल कांटों को राशन विक्रेताओं को भी वितरित क दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की चारों तहसील के लिए 843 तौल कांटे (ई-पॉस मशीन सहित) प्राप्त हुए है। इनमें सदर तहसील के लिए 366, बुढ़ाना के लिए 164, खतौली के लिए 136 और जानसठ के लिए 177 तौल कांटे शामिल है।
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सदर तहसील के 339, खतौली के 136, बुढ़ाना के 164 और जानसठ के 142 राशन विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे वितरित कर दिए गए हैं। रविवार को भी कुछ राशन विक्रेताओं को तौल कांटे वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ सदर तहसील के 27 और जानसठ तहसील के 35 राशन विक्रेताओं के ई-पॉस मशीन से जुड़े तौल कांटे शेष रह गए हैं। इन्हें भी जल्द ही वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी राशन विक्रेता किसी भी कार्ड धारक को राशन कम नहीं दे सकेगा।