{"_id":"582dffc14f1c1b5936900a17","slug":"weddings-performed-by-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले परिवारों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले परिवारों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
शादी के कार्ड लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में नोटबंदी का असर शादी समारोह पर भर भी पड़ रहा है। शादी के लिए ग्रामीणों ने बैंकों से पैसा न मिलने पर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर पैसा निकलवाने की मांग की। एसडीएम ने शुक्रवार को सभी बैंकों से बात कर शादी वाले परिवारों को पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को बैंकों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। ग्राहक अपने हाथों में राशन कार्ड लिए पैसा लेने को लाइनों में लगे रहे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक एवं अन्य बैंकों में शादी वाले ग्राहकों को पैसा न देने पर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया। गांव जटवाड़ा निवासी वाजिद अली ने बताया कि उसके पुत्र जुल्फिकार की शादी 22 नवंबर और गांव टंढेड़ा के सोमवीर ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर को है।
इसके अलावा भी कई अन्य ग्रामीणों ने कार्ड देकर एसडीएम से पैसा दिलवाने की मांग की। एसडीएम उमेशचंद मिश्र ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर क्षेत्र के सभी बैंकों से बात कर शादी वाले परिवारों को शुक्रवार को पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शेरअली, नावेद, सोमवीर, वाजिद अली, अफसाना, मुकेश, फरमान, दिलशाद, सलमा आदि शामिल रहे।