{"_id":"5e692fc88ebc3ec7510ab0f0","slug":"weather-patterns-change-throughout-the-day-muzaffarnagar-news-mrt4731378130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश और ठंडी हवा के कारण मौसम में ठंउक बनी हुई है। होली पर भी मौसम ऐसा ही बना रहा, जबकि बुधवार को बारिश होने से ठंड में और ज्यादा इजाफा हो गया।
इस बार होली के त्योहार पर ठंडक होने के लोगों ने सुबह के समय पानी वाले रंगों से परहेज किया। हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बाद होली की रंगत लौट आई। मंगलवार की शाम को बादल छा गए थे। रात में बूंदबांदी हुई और बुधवार सुबह फिर से बारिश शुरू हो गई। कभी बादल छा जाते तो कभी बूंदाबांदी शुरू हो जाती। बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी रही। दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते-होते फिर से बादल छा गए। मौसम में नमी अधिक होने के कारण फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान में कमी के कारण ठंडक बनी हुई है। बारिश 1.8 मिमी रिकार्ड की गई।
पल-पल बदल रहा मौसम कर न दे बीमार
कई दिनों में मौसम में थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदलाव आ रहा है। ऐसा मौसम बीमारियों की जड़ कहा जाता है। कभी ठंड तो कभी गर्मी होने से जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं। चिकित्सक डा. वीके जौहरी बताते हैं कि मौसम अभी ठंडा बना हुआ है। इसलिए गर्म कपड़े पहने रहें। अचानक धूप निकलने पर लोग गर्म कपड़े उतार देते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बादल छा जाते हैं। ऐसे में लोग ठंड की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडी चीजों से परहेज करें। आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक आदि के सेवन से बचें।