फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weather is making sick, increased cold-cough and fever

Muzaffarnagar News: मौसम कर रहा बीमार, बढ़ी सर्दी-खांसी और बुखार

Tue, 02 May 2023 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Weather is making sick, increased cold-cough and fever
बारिश होने से बढ़ी बीमार होने की आशंका
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव से लोगों को बीमारी बढ़ने का खतरा सताने लगा है। पहले कई दिन गर्मी और इसके बाद बारिश से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। लोगों को नजला-जुकाम, सर्दी-खांसी और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सोमवार देर शाम से शुरु हुई बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। जिला चिकित्सालय पुरुष में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि इस बारिश से लोग और अधिक बीमार हो सकते है। इससे नजला-जुकाम, सर्दी खांसी, गले में खरांस, सांस, उल्टी दस्त और बुखार होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर इस मौसम में सावधानी नहीं बरती गई तो बीमार होना तय है। बारिश में भीगने से बचने की जरुरत है।
विज्ञापन

फिलहाल जिला चिकित्सालय में रोजाना तीन हजार के करीब मरीज परामर्श ले रहे है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज नजला-खांसी, उल्टी दस्त और बुखार से पीडि़त है। बारिश होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान
- ठंडा पानी पीने से परहेज करें।
- गर्म पानी का सेवन करें।
- बाहर की खट्टी चीजें खाने से बचें।
- ताजा फलों और भोजन का ही सेवन करें।
- बारिश में भीगने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed