{"_id":"6acd3a08b7aab744f50af9a0","slug":"50-leaders-including-mp-harendra-malik-and-former-mp-qadir-rana-placed-under-house-arrest-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-182994-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना समेत 50 नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना समेत 50 नेता नजरबंद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विपक्षी नेताओं के नई दिल्ली में मार्च को देखते हुए पुलिस ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना समेत जिले में कांग्रेस और सपा के 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पूर्व सांसद राना को फैक्टरी जाते हुए पकड़ा गया। विपक्षी नेताओं के आवासों पर दिनभर पुलिस की पहरेदारी रही।
सोमवार तड़के पांच बजे से ही पुलिस ने सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास की निगरानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने उन्हें दोपहर तक घर में ही रोके रखा। सीओ सदर सुनील कुमार और सीओ नई मंडी राजू कुमार साव भी उनके आवास पर पहुंचे और बातचीत की। दोपहर बाद उन्हें बागपत के बड़ौत में आयोजित शोक सभा में जाने दिया गया।
उधर, पूर्व सांसद कादिर राना मेरठ रोड स्थित आवास से फैक्टरी में जाने के लिए निकले थे। इस बीच उन्हें मेरठ रोड पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों से पूर्व सांसद की नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद ई-रिक्शा में पुलिसकर्मी के साथ सवार होकर वह अपने आवास तक पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी को सुजडू चुंगी के पास स्थित आवास में रोककर रखा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलेभर में सपा नेताओं को रोका गया है।
-- -
खतौली से दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचे विपक्षी कार्यकर्ता
फोटो
खतौली। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह सपा कार्यकर्ता इरशाद गुर्जर, इरफान टेंपू, इमरान सिद्दीकी ने जानसठ तिराहे के निकट नारेबाजी की और उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए कूच किया। उधर, पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता कुलदीप तोमर, कांग्रेस कार्यकर्ता अनुज इंद्रवाल को नजरबंद किया। संवाद
-- -
मीरापुर में रोके गए विपक्ष के नेता
मीरापुर। पुलिस ने कस्बे में कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला सचिव पंडित कीर्ति भूषण शर्मा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नवेद खान, कृष्ण मोहन शर्मा और पूर्व नगर अध्यक्ष मास्टर इशाकी को हाउस अरेस्ट किया गया। पंडित कीर्ति भूषण शर्मा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों की भी कड़ी निंदा की। संवाद
-- --
देश में अघोषित आपातकाल : हरेंद्र मलिक
फोटो
मुजफ्फरनगर। सपा के सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। अधिकारी कानून को अपने हाथ में न लें, जनता सब जानती है। समय आने पर हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन भाजपा यह भूल गई है।