फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food Department conducts raid; over 3.5 tonnes of spices and buckwheat flour seized.

Muzaffarnagar News: खाद्य विभाग ने मार छापा, 3.5 टन से अधिक मसाले और कुट्टू का आटा सीज

Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Food Department conducts raid; over 3.5 tonnes of spices and buckwheat flour seized.
मुजफ्फरनगर। नवरात्र के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छपार, शामली रोड स्थित गौशाला मोहल्ले और पचेंडा रोड पर तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। गुणवत्ता पर संदेह होने के आधार पर 3070 किलोग्राम से अधिक मसाले और कुट्टू का आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री सीज की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा छपार में संदीप सिंह के प्रतिष्ठान संदीप ट्रेडर्स से कुट्टू का आटा, हल्दी पाउडर, किशमिश और सॉस के एक-एक नमूने लिए।
विज्ञापन

गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण 20 किलोग्राम कुट्टू का आटा, जिसकी कीमत दो हजार रुपये बताई गई है, सीज कर दिया गया।
शामली रोड स्थित गौशाला मोहल्ले में नफीस अहमद की मसाला निर्माणशाला पर जांच की। यहां से साबुत हल्दी, पिसी हल्दी, साबुत लाल मिर्च, पिसी लाल मिर्च और साबुत धनिया के एक-एक तथा पिसे धनिया के दो नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर 2860 किलोग्राम पिसे और साबुत मसाले सीज किए गए, जिनकी कीमत 350400 रुपये बताई गई है।

पचेंडा रोड स्थित मनोज प्रोविजन स्टोर से व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे, कुट्टू की गिरी और साबूदाना के एक-एक नमूने लिए गए। यहां से 210 किलोग्राम कुट्टू का आटा, जिसकी कीमत 25200 रुपये और 3.5 किलोग्राम कुट्टू की गिरी, जिसकी कीमत 385 रुपये है, सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed