फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Weather in West UP: Wind blew at a speed of 25 km per hour, temperature dropped

Weather In West UP: 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, लुढ़का तापमान

Wed, 05 Mar 2025 09:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Mar 2025 09:34 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार है। मेरठ मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तूफानी हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Weather in West UP: Wind blew at a speed of 25 km per hour, temperature dropped
तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मुजफ्फरनगर मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में दूसरे दिन भी हवा की रफ्तार करीब 25 किमी प्रति घंटा रही। दिन का तापमान 2.4 डिग्री लुढ़क गया। हवा की तेज गति के कारण किसानों ने गेहूं की सिंचाई का कार्य रोक दिया।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रात का न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री रहा। बुधवार को तेज हवा के कारण दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिन का तापमान कम हो जाने से ठंड का अहसास हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार का कहना है कि किसानों को गेहूं और सरसों की सिंचाई अभी नहीं करनी चाहिए। तेज हवा के कारण फसलों के गिरने का खतरा बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में इस तरह रहा उतार-चढ़ाव
तिथि अधिकतम न्यूनतम

05 मार्च 22.6             11.2
04 मार्च 25.0             13.8
03 मार्च 28.2             14.0
नोट- तापमान डिग्री में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed