{"_id":"6ac25917dd16fb76060082fd","slug":"kakdas-team-wins-goodwill-kabaddi-match-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-182328-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम विजय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव काकड़ा स्थित यश कबड्डी क्लब में आयोजित सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम ने 42 अंक प्राप्त कर मुबारिकपुर की टीम को 14 अंकों से हराया ।
गांव काकड़ा स्थित यश कबड्डी क्लब के कोच राहुल बालियान ने बताया कि कबड्डी क्लब के इनडोर स्टेडियम में शनिवार को गांव काकड़ा की टीम में शामिल खिलाड़ियों व गांव मुबारिकपुर की टीम में शामिल खिलाड़ियों के बीच सद्भावना कबड्डी मैच आयोजित किया गया ।
उन्होंने बताया कि गांव काकड़ा की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए 42 अंक अर्जित किए जबकि मुबारिकपुर की टीम में शामिल खिलाड़ी 28 अंक ही अर्जित कर सके। जिसके चलते सद्भावना कबड्डी मैच में गांव काकड़ा की टीम को 14 अंकों से विजयी घोषित किया गया ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव काकड़ा की टीम में बेस्ट राइट कॉर्नर वंश , बेस्ट लेफ्ट कॉर्नर निशांत , बेस्ट राइट कवर अर्पित , बेस्ट लेफ्ट कवर चिराग तथा अक्षित , प्रीत व लविश बेस्ट रेडर खिलाड़ी रहे । उन्होंने बताया कि जबकि गांव मुबारिकपुर की टीम में बेस्ट लेफ्ट कॉर्नर दीपांशु त्यागी , बेस्ट राइट कॉर्नर कुणाल , बेस्ट राइट कवर जयंत , बेस्ट लेफ्ट कवर वंश व आर्यन , विजुल व लक्की बेस्ट रेडर खिलाड़ी रहे ।
कोच ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सद्भावना मैच का आयोजन किया गया है । ऐसे मुकाबलों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने का अवसर भी मिलता है ।