{"_id":"76fe1f4d4c38830d92a328cb904cd05b","slug":"weather-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बिगड़े तेवर, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बिगड़े तेवर, पारा गिरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को पारा न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
तापमान कम रहने की वजह से बृहस्पतिवार काफी ठंडी रही। कोहरे की वजह से जनजीवन ठहर गया है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी हीटर और आग पर हाथ तापते हुए दिखे।
पिछले तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी चरम पर है। बृहस्पतिवार की तड़के मौसम में कोहरा और शीतलहर का असर था, जिसकी वजह से लोग कांप उठे। बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। मौसम में ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल को तैयार करने के लिए ठंड का होना बेहद जरूरी है।