{"_id":"684733745454330dfc0b3987","slug":"we-will-bring-the-government-to-its-knees-over-sugarcane-price-hike-chauhan-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-147507-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार को घुटनों पर ला देंगे : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार को घुटनों पर ला देंगे : चौहान
विज्ञापन
खतौली। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को आगामी सत्र से पहले गन्ना मूल्य बढ़ाना होगा। गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार को घुटनों पर ला देंगे। उन्होंने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम किए जाने की बात कही।
फतेहपुर से हरिद्वार चिंतन शिविर में जाते समय हाईवे स्थित गांव भंगेला में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में संगठन की उपलब्धियों, आगामी दिनों में किसान हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा होगी।
गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने, निराश्रित गोवंश से किसान की फसलों को बचाने के लिए विगत दिनों मुख्यमंत्री से बात की गई थी। इसमें उन्होंने सकारात्मक बात की थी। निराश्रित गोवंश को पकड़वाने के लिए आगामी दिनों में कार्यकर्ता डीएम, सीडीओ और बीडीओ को घेरने का काम करेंगे। साथ ही उनसे निराश्रित गोवंश को पकड़वाने का काम सरकारी स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
आगामी दिनों में उसका परिणाम देखने को मिलेगा। सरकार को आगामी सत्र से पहले गन्ना मूल्य घोषित करना ही पड़ेगा। उन्होंने फसलों के एमएसपी तय करने की भी मांग की। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, बिजेंद्र बालियान, पवित अहलावत, सुमित, योगेश, विष्णु गिरि, सतेंद्र चौहान, असद खान, बिटटू आदि शामिल थे।