{"_id":"60cb93748ebc3e3345470421","slug":"water-fills-in-shivpuri-colony-in-rain-muzaffarnagar-news-mrt5432268135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में शिवपुरी कॉलोनी में भर जाता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में शिवपुरी कॉलोनी में भर जाता है पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी जेल फाटक के पास के नाले की सफाई नहीं होने से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला कारागार के गेट के सामने पुलिया नीचा होना भी जलभराव का कारण बनता है। इस नाले के कारण कारागार के निकट शिवपुरी कॉलोनी में पानी भर जाता है। पानी निकल जाने के बाद सड़क पर चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ फैल जाता है। इस पर फिसलने का डर बना रहता है। कॉलोनी निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय कॉलोनी निवासियों का कहना है कि जेल की पुलिया नीची होने के कारण बरसात होते ही नाला अट जाता है, जिससे शिवपुरी कॉलोनी में पानी भर जाता है। कई जगह नाला गंदगी से भी अटा पड़ा है। इसकी शिकायत नगरपालिका चेयरपर्सन, एडीएम, एसडीएम से भी की जा चुकी है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
बरसात होने पर दुकान के सामने पानी भर जाता है, जिससे दुकान पर आने वाले ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नाले की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन
- अंशुल गोयल, दुकानदार
जेल की पुलिया नीची होने के कारण नाला अटा रहता है। नाले में जगह-जगह गंदगी का भी ढेर लगा हुआ है। पानी की निकासी न होने के कारण दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।
- अमजद, कॉलोनीवासी
- बरसात में पानी भर जाने से कालोनी की सड़कों से निकलना दूभर हो जाता है। पानी निकल जाने के बाद चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। नाले की सफाई होनी चाहिए व सड़क को दोबारा ऊंची करके बनाना चाहिए।
रामबीरी, कॉलोनीवासी