{"_id":"60f5bc4f8ebc3ef0a20a346c","slug":"wasim-raza-said-increasing-unemployment-in-the-country-is-a-contribution-of-bjp-muzaffarnagar-news-mrt548133087","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले वसीम रजा, देश में बढ़ती बेरोजगारी भाजपा की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले वसीम रजा, देश में बढ़ती बेरोजगारी भाजपा की देन
विज्ञापन
सरकुलर रोड स्थित रालोद पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते रालोद नेता धर्मवीर बालियान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले वसीम रजा, देश में बढ़ती बेरोजगारी भाजपा की देन
मुजफ्फरनगर। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा ने कहा कि युवाओं का भविष्य रालोद में ही है। भाजपा ने युवाओं को ठगा है। देश में बढ़ती बेेरोजगारी भाजपा की ही देन है। युवाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जयंत चौधरी का सरकार में आना जरूरी है।
सरकुलर रोड पर रालोद कार्यालय पर आयोजित युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि आज युवाओं के कंधे पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है। युवा बेरोजगार हैं कहीं कोई काम नहीं है। सरकार सिर्फ गुणगान में लगी हुई है। युवाओं के लिए न शिक्षा की व्यवस्था है न कोई रोजगार की। स्कूलों में भारी फीस वृद्धि की गई है, जो कि अभिभावकों से वसूली जा रही है। ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर गरीब मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा की पार्टी के हर युवा को जयंत चौधरी बनना होगा, ताकि हम पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सके और राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर खड़ा हो। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश विधूड़ी ने कहा कि युवाओं की यहां उपस्थित संख्या को देखकर अच्छे समय की शुरुआत मान रहा हूं। आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का होगा और युवाओं का होगा। इस मौके पर संजय राठी, अभिषेक पंवार, शादाब अली, सार्थक लाटियान, हर्ष राठी आदि ने विचार रखे। काजी शहीर आलम को युवा महानगर अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, ब्रजवीर सिंह, अनिल बालियान, माधोराम शास्त्री, सुधीर भारतीय, नोमान खान, कपिल पंवार, मुकेश पहलवान, आशीष बालियान, मोबिन, रोहित राणा, उम्मेद, काजी फ़ैज, रवित राठी, हरेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और संचालन युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने किया।