फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warrants not executed due to rain in Uttarakhand and death of 16 people

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड में बारिश और 16 लोगों की मौत के कारण तामील नहीं हुए वारंट

Tue, 25 Jul 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Warrants not executed due to rain in Uttarakhand and death of 16 people
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में पीडि़ताओं को वारंट तामील कराने में सीबीआई को मुश्किलें उठानी पड़ रहीं हैं। उत्तराखंड में बारिश और हादसे में 16 लोगों की मौत की वजह से वारंट तामील नहीं हो सके। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात में अब प्रकरण की सुनवाई 31 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह और जोगेंद्र गोयल ने बताया कि सीबीआई ने अदालत को बताया कि उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चमोली की सड़कें बाधित हैं। हादसे में 16 लोगों की मौत की वजह से गोपेश्वर थाने का स्टाफ व्यस्त है। इसी वजह से वारंट तामील नहीं हो सका। सीबीआई ने समय मांगा है, जिस पर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सीबीआई को 31 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन

- यह था मामला

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed