फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man who shot his brother arrested

Muzaffarnagar News: भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Man who shot his brother arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में दो किसान भाइयों में चल रहे जमीनी विवाद में बड़े भाई के तमंचे से गोली चलाने पर छोटा भाई कान पर गोली लगने से घायल हो गया था। घायल की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में भाकियू अराजनीतिक के पूर्व जिला सचिव धीरज त्यागी का अपने बड़े भाई सतीश त्यागी से जमीनी विवाद चल रहा है।
गत बुधवार को धीरज त्यागी अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह कान पर गोली लगने से घायल हो गया था। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने घायल की पत्नी सोनू की तहरीर पर घायल के बड़े भाई सतीश त्यागी के विरुद्ध कातिलाना हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कमहेड़ा गंग नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया है। सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed