फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning of self-immolation if the killer is not arrested

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 18 Aug 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Warning of self-immolation if the killer is not arrested
अंबहेटा शेखां का फिरोज हत्याकांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। अंबहेटा शेखां में दो माह पूर्व फिरोज पुत्र शाहिद की चाकू से गोदकर की गई हत्या के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। परिजनों ने एक सप्ताह में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि विगत 21 जून को गांव अंबेहटा शेखा निवासी युवक फिरोज पुत्र शाहिद की रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई नौशाद ने गांव के ही पांच युवकों पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी अजमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य चार आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इसी से नाराज मृतक युवक के परिजनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई। ज्ञापन में नामजद हत्यारोपी आजम, शाहरुख, प्रवेज व मुकर्रम की आठ दिनों के भीतर गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लिए जाने की चेतावनी दी गई। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed