फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waiting to finish, today will decide

इंतजार खत्म, आज होगा फैसला, पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी    

Sat, 11 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Waiting to finish, today will decide
नई मंडी में मतगणना के लिए की गईं तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। सभी छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। एक बजे तक सभी सीटों के निर्णय आने की उम्मीद है। जिले में तीन सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुजफ्फरनगर शहर सीट पर सपा और भाजपा में सीधा मुकाबला है। वर्तमान विधायक कपिलदेव अग्रवाल और पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के बेटे गौरव स्वरूप के बीच कांटे की टक्कर है। अन्य प्रत्याशी यहां दौड़ से बाहर हैं।       
विज्ञापन


पुरकाजी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। पूर्व मंत्री दीपक कुमार सपा और कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी हैं। वर्तमान विधायक अनिल कुमार बसपा से मैदान में हैं। भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। तीनों में कोई भी जीत सकता है। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक नूरसलीम राना बसपा से लड़ रहे हैं। उन्हें यहां भाजपा के विजय कश्यप और सपा के मुकेश चौधरी से चुनौती मिल रही है। भाजपा को इस सीट पर मजबूत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा के मुकेश चौधरी भी मजबूत स्थिति में हैं। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर पूर्व सांसद कादिर राना की प्रतिष्ठा दांव पर है, यहां उनकी पत्नी सईदा बेगम बसपा से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला सपा के प्रमोद त्यागी और भाजपा के उमेश मलिक के बीच है। रालोद के योगराज सिंह मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने में लगे हैं। खतौली विधानसभा सीट बीजेपी के लिए मजबूत मानी जा रही है। दंगे के दौरान रासुका में जेल गए विक्रम सैनी यहां बीजेपी के प्रत्याशी हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह के पोते चंदन चौहान सपा के उम्मीदवार हैं। पूर्व सांसद राजपाल सैनी के बेटे शिवान सैनी बसपा प्रत्याशी हैं। यहां राजपाल सैनी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इसी सीट पर पूर्व विधायक शाहनवाज राना रालोद से भाग्य आजमा रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरापुर विधानसभा सीट पर सपा के लियाकत अली और बीजेपी के अवतार सिंह भड़ाना के बीच मुकाबला माना जा रहा है। यहां बसपा के नवाजिश आलम और रालोद की मिथलेश पाल मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाए हुए हैं। नवाजिश आलम पूर्व सांसद अमीर आलम खान के बेटे हैं। इस सीट पर पूर्व सांसद की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। सुबह आठ बजे गिनती शुुरू हो जाएगी और एक बजे तक परिणाम सामने आने की संभावना है।       

काउंटिंग हॉल में नहीं ले जाएंगे मोबाइल: डीएम      
  मुजफ्फरनगर। डीएम डीके सिंह ने कहा कि मतगणना सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगी। काउंटिंग हॉल में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विजयी जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। मतगणना के चलते प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेेंगे। शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। नवीन मंडी स्थल पर पत्रकारों से वार्ता में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

किस विधानसभा में किस कर्मचारी को गिनती के लिए रहना है, उसके लिए ड्यूटी चार्ट जारी हो चुका है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह छह बजे ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। ठीक आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। काउंटिंग स्थल पर सभी के मोबाइल फोन पर रोक रहेगी। प्रत्याशी और एजेंट के लिए अलग से एक ऐसा स्थल बनाया गया है, जहां वह अपने मोबाइल रख सकते हैं। बीच में आकर वहां बात भी कर सकते हैं। मीडिया के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। प्रत्येक राउंड की गिनती मीडिया को आरओ के माध्यम से मिलती रहेगी। सूचना विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पंडाल में बुढाना, मीरापुर और मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी सीडीओ अंकित अग्रवाल और चरथावल, खतौली एवं पुरकाजी की व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वित्त सुनील सिंह पर रहेगी। डीएम ने बताया कि प्राइमरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में पेपर आदि है, वह करा सकते  हैं। डीएम ने यह भी बताया कि मतगणना तक जिले की शराब, भांग आदि की सभी दुकानें बंद रहेगी। विजयी प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक रहेगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि काउंटिंग स्थल और मंडी स्थल के चारों ओर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वार्ता के दौरान सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम प्रशासन मनोज सिंह, एडीएम वित्त सुनील सिंह समस्त आरओ मौजूद रहे।       

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
कूकड़ा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी। प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी छह विधानसभाओं की मतगणना के लिए 14-14 टेबिल बनाई गई हैं, जिनमें चरणवार मतगणना कराई जाएगी। प्रत्याशियों, मतगणना कर्मचारी और अधिकारियों की अलग-अलग गेटों से एंट्री होगी। 


कूकड़ा मंडी में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए दो एसपी, सात डीएसपी, 22 निरीक्षक और 871 उप निरीक्षक हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात रहेंगे। इनके अलावा मतगणना स्थल के बाहर की सुरक्षा के लिए आठ कंपनी पीएसी बल लगाया गया है। कूकड़ा मंडी के पांच गेटों में से नंबर एक से अधिकारी, तीन से मतगणना कर्मचारी एवं पासधारक मीडियाकर्मी और चार नंबर से सभी दलों के प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे। दो और पांच नंबर गेट पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। विजयी जुलूस और नारेबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed