फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wadushi Nirmala, Nandini and Sharanjit Kaur honored on women's day

महिला दिवस पर विदुषी निर्मला, नंदिनी और शरणजीत कौर का अभिनंदन

Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wadushi Nirmala, Nandini and Sharanjit Kaur honored on women's day
महिला दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
महिला दिवस पर आर्य समाज गांधी कालोनी में गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान की अधिष्ठात्री निर्मला आर्या, पुरोहित बुजुर्ग नंदिनी आर्या और योग प्रशिक्षिका शरणजीत कौर का सम्मान किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि महिलाओं ने अपने त्याग, संघर्ष, परिश्रम और सेवा से समाज का निर्माण किया है। भारत की नारी का चरित्र, आचरण विश्व का मार्गदर्शक है।
विज्ञापन


गांधी कालोनी आर्य समाज में महिला दिवस पर वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य की ओर से नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा, योग और वैदिक संस्कृति के क्षेत्र में समर्पित विदुषी महिलाओं को सम्मान राशि, शाल भेंट की गई। कहा कि नारी के सम्मान से ही राष्ट्र का सम्मान है। माताओं की गौरव गाथा इतिहास में अमर है। भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। महर्षि दयानंद ने बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिया।
विज्ञापन


समाज बेटियों का प्रोत्साहन करें। वेद विदुषी निर्मला आर्या ने कहा कि जिस परिवार में महिला का आदर भाव होगा, वहां सुख, समृद्धि आएगी। बेटियां अबला नहीं, सबला है।  शामली जिले के गांव कनियान में उनके कन्या गुरुकुल में गांव की बेटियां संस्कृत, वेदों की शिक्षा ले रही है। गजेंद्र राणा और इंद्रपाल शास्त्री ने महिला अतिथियों का स्वागत किया।  संगीता राठी, उषा पटपटिया, नीलम ढींगरा, बबीता, इंदु भल्ला, कांता, राकेश ढींगरा, विजय पाल, महेश भगत, जय सिंह धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाभाव का जीवन समाज का प्रेरक
मुजफ्फरनगर। महिला दिवस पर सम्मानित बुजुर्ग नंदिनी आर्या की उम्र 75 साल हो चुकी है। वह बीते 50 बरस से नित्य यज्ञ से जुड़ी हैं। उन्होंने आर्य समाज मे संचालित दयानंद बाल मंदिर में बिना वेतन के तीन दशक तक प्रधानाचार्य का दायित्व निभाया। पंजाब के रजपुरा की निवासी नंदिनी के पति स्वर्गीय भगवत दत्त आर्य पटवारी रहे। उधर, योग प्रशिक्षिका शरणजीत कौर एमए उत्तीर्ण हैं, जो भारतीय योग संस्थान केंद्र की प्रभारी है। उनके पति सरदार तरण जीत सिंह बैंक की सेवा में है। गुलजारी लाल छाबड़ा की बेटी शरण जीत कौर गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में सुबह-शाम योग की निशुल्क कक्षा संचालित करती है। आर्य समाज के गजेंद्र राणा ने विदुषी महिलाओं का समाज का प्रेरक गौरव बताया।

शिक्षा से ही दूर होगी आर्थिक और सामाजिक असमानता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अपने ढंग से महिला शक्ति को प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही मानसिक और आर्थिक गुलामी से आजादी मिलती है। शिक्षित महिला परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना बड़ा योगदान दे सकती है।

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे और जाने। शिक्षा के बल पर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक समृद्धि के बिना महिलाओं का संपूर्ण उत्थान नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए आज नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं। छात्राएं मेहनत के बल पर अपनी योग्यता सिद्ध करें।

समाज और राष्ट्र के लिए अग्रणीय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ पूनम, डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष कुमारी, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ अंजलि शर्मा, अंशिका शर्मा आदि ने विचार रखे। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में महिला दिवस का शुभारंभ कॉलेज सचिव नीरज कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मिथलेश शर्मा, रीना अग्रवाल, एसडी पब्लिक की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, डॉ रिंकू एस गोयल, संतोष जैन, सोनिया बंसल ने विचार रखे।

डॉ सुनीता जैन, यशिका चौहान, आशा संगल, पूनम गर्ग आदि मौजूद रहे। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित पोस्टर मेकिंग में बीएफए की छात्रा बुशरा ने पहला, युक्ता ने दूसरा, अंजलि तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आकाश कुमार, पायल सैनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन आयुषी तायल, सिद्धि जैन, आराधना सिंघल, कनिका जैन ने किया।

छोटूराम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ नरेश मलिक ने बताया कि महिला दिवस की थीम थिंक इक्वल, बिल्ट स्मार्ट आदि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। डॉ नरेश कुमार पुरुथी, डॉ एके सिंह, डॉ अवनीश, डॉ एसके सिंह डॉक्टर  डॉ सुभाष विकल, डॉ नूपुर अग्रवाल, डॉ नीतू सिंह , शिप्रा, डॉ जुली आदि उपस्थित रहे।

किड्जी न्यू मंडी में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने कहा कि महिला आज पूरी दुनिया में सशक्त हो रही हैं। शिक्षा, खेल, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने छात्राओं से कहा कि वह जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढे़ं। बेटियों के लिए अब विकास के रास्ते चौतरफा खुले हैं। इस अवसर पर विद्यालय में महिलाओं के लिए फ्री कुकिंग क्लास का आयोजन किया गया। आकर्षक गेम एवं डांस भी हुआ।

द दून वैली पब्लिक स्कूल न्यू मंडी के प्रांगण में इंटरनेशनल वुमेन डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्राओं ने भी देश के विभिन्न महिलाओं झांसी की रानी , मदर टेरेसा, सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, मिस वल्र्ड, मेरीकॉम, दीपिका पादुकोण, इंद्रा  गांधी आदि के किरदारों की वेशभूषा में फैशन शो के रूप में रैंप वाक किया। छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच जैसे सवेदनशील विषय के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं और अभिभावक माताओं को बधाई दी। ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने विचार रखे।

जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल में महिला दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ललिता माहेश्वरी ने महिला स्वास्थ्य पर जोर दिया। माहेश्वरी 45 वर्षो से चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। स्कूल सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही महिलाएं आगे बढ़ सकती है और अधिकारों को जान सकती हैं। स्कूल डायरेक्टर रजत जिंदल ने विचार रखे। आर्य समाज रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में महिला दिवस पर हेल्थ इज वेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ अनुभव जैन, डॉ सिद्धांत जैन ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्कूल कोर्डिनेटर चंद्रकांता, कोआर्डिनेटर आकृति ढींगरा ने विचार रखे। रेनू, सोनिया, यशु, मनीषा, उर्मिला, कीर्ति आदि मौजूद रहे।


महिलाओं ने योग का अभ्यास किया
 मुजफ्फरनगर। राज दुर्गा योगासन केंद्र पर महिला साधिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसन, ध्यान और प्राणायाम किया। परिक्रमा मार्ग स्थित केंद्र पर योग शिक्षिका कीर्ति अहलावत ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और सेवा संकल्प से आगे बढ़ रही है। स्वस्थ जीवन को योग अपनाए। बुजुर्ग साधिका सोना देवी ने बेटियों को प्रेरित किया। राजेश्वरी, अलका, इंदु, ललिता, अनीता, रामवीरी, मुन्नी, सरिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed