{"_id":"67e92f3313699039b800ea1a","slug":"volunteers-took-out-a-procession-on-the-occasion-of-varsha-pratipada-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-142522-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वर्ष प्रतिपदा पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। रविवार को नगर की श्रवण, राम प्रभात, राम-शाम और जनक, पतंजलि शाखा के स्वयं सेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम फ्रेंड्स काॅलोनी पार्क से प्रात: सात बजे प्रारंभ हुआ।
पथ संचलन जनकपुरी, इंदिरा काॅलोनी आदि की गलियों से होकर वापस फ्रेंड्स काॅलोनी पार्क में समाप्त हुआ। कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख अजय टंडन का मार्गदर्शन रहा। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू नववर्ष के प्रारंभ होने पर प्रतिवर्ष संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को प्रणाम करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचार प्रमुख संजय शिवम, बौद्धिक प्रमुख बृजेश, संपर्क प्रमुख कृष्ण कुमार, सह जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख सुमित भंवर, लोकेन्द्र कुमार, रामकुमार आदि शामिल रहे।