फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Violators of the law will not be spared: SSP

बख्शे नहीं जाएंगे कानून का उल्लंघन करने वाले : एसएसपी

Mon, 16 Jan 2023 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Violators of the law will not be spared: SSP
ार्ता करते एसएसपी संजीव सुमन।
- नवागत एसएसपी संजीव सुमन ने की पुलिस अधिकारियों-पत्रकारों संग परिचय बैठक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवागंतुक एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा और परिचय बैठक की। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा कर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों का परिचय लिया। उन्होंने थानों पर एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि मामलों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर व अन्य शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। बैठक में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एएसपी आयुष विक्रम सिंह, एसपी यातायात कुलदीप सिंह व सभी सीओ तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह पुलिस विभाग की प्राथमिकता को ही अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं। वह जनता की सुनवाई के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। पुलिस की छवि को बेहतर बनाना उनका प्रयास रहेगा। कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित कर बेहतर माहौल बनाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed