फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers protest at Kutesara power station

Muzaffarnagar News: कुटेसरा बिजलीघर पर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 03 Mar 2023 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest at Kutesara power station
दो दिन पूर्व गलत लाइन जुड़ने से उपभोक्ताओं के फुंक गए थे विद्युत उपकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से उच्च क्षमता की लाइन में जुड़ने के कारण ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंकने से आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने कुटेसरा बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दो दिन पूर्व कुटेसरा गांव के मोहल्ला अमलिया का ट्रांसफार्मर फूंक गया था। इससे पूरी बस्ती की आपूर्ति बाधित हो गई थी। आरोप है निगम के कर्मचारियों ने निम्न क्षमता की तार को उच्च क्षमता लाइन में जोड़कर आपूर्ति चालू करने यह हादसा हुआ। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने गांव के बिजली घर पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नुकसान के मुआवजे और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसएसओ रेशम पाल सिंह पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, ताजीम त्यागी, मेहराज, मुंतजिर, बिट्टू ठाकुर, आलम, समद, विक्रांत त्यागी, विजय शर्मा और सरताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन उपभोक्ताओं के फुंके उपकरण
चरथावल। कुटेसरा में गलत लाइन जुड़ने के कारण वसीम, मस्जिद हदीसा, जाने आलम, अब्दुल सलाम, समी, तासीन, नाजिम, मुस्तफा, तासिब, शाह आलम, इरफान, हदीसा, जान मौहम्मद, इखलाक, इस्लाम आदि काफी लोगों के इनवर्टर, स्टेबलाइजर, सबमर्सिबल पंप और तमाम उपकरण फुंकने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed