फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers blocked the protest against the accident in Ratanpuri

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया

Mon, 25 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the protest against the accident in Ratanpuri
रतनपुरी में सड़क हादसे में मौत को लेकर जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते सीओ बुढ़ाना विनय गौतम और इंस - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी में हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव मंडावली खादर मोड़ पर गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक भाई विकास की अस्पताल ले जाए जाते समय मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। सीओ बुढ़ाना ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी विकास (19) अपने चचेरे भाइयों हिमांशु और अक्षित के साथ सोमवार दोपहर बाइक से साप्ताहिक पैंठ में रतनपुरी आया था। पैंठ से लौटते वक्त अपराह्न करीब 3.30 बजे तीनों भाई गांव के मोड़ पर पहुंचे। इसी दौरान खतौली शुगर मिल में जा रहे गन्ने लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने तीनों घायलों को खतौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों अन्य घायल भाइयों हिमांशु व अक्षित को भी नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मंडावली खादर के ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खोला गया। इस पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम बुढ़ाना व शाहपुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
रतनपुरी। गांव मंडावली खादर मोड़ पर हुए हादसे में एक भाई की मौत होने और दो के गंभीर हालत में मेरठ रेफर होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। तीनों चचेरे भाई पैंठ में सब्जी खरीदने गए थे, जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मृत विकास के परिवार में मां मधु बेटे को याद कर कई बार बेहोश हुईं, जिसे परिवार की अन्य महिलाओं ने बमुश्किल संभाला। विकास के भाई विशाल ने ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed