फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vigilance team caught electricity theft worth Rs 60 lakh in ice factory

Muzaffarnagar News: विजिलेंस टीम ने बर्फ फैक्टरी में पकड़ी 60 लाख की बिजली चोरी

Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught electricity theft worth Rs 60 lakh in ice factory
हापुड़। हापुड़ प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने मुजफ्फरनगर के बर्फ फैक्टरी में छापा मारकर 60 लाख की बिजली चोरी का खुलासा किया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ, स्थानीय विजिलेंस और पुलिस की देखरेख में चेकिंग की गई। चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


हापुड़ प्रवर्तन दल के एई एससी यादव ने बताया कि प्रबंधक निदेशक डिस्कॉम, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय समेत रेड टीम के साथ रुडक़ी रोड पर छापा मारा गया। अयान पुत्र राशिद सिद्दकी की बर्फ फैक्टरी में 53 किलोवाट भार चलता पाया गया। गहनता से जांच पर पता चला कि एक अन्य केबल मीटर वाली लाइन से अलग कर डाला गया है। चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इससे भी चेकिंग नहीं रुकी तो फैक्टरी संचालक ने खुद को हार्ट अटैक का दर्द होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय विजिलेंस की देखरेख में चेकिंग पूरी की गई, फैक्टरी में करीब 60 लाख की बिजली चोरी होती मिली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम में एसडीओ आईपी सिंह, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता विजय कुमार कुशवाहा, शफीक अहमद, महेशपाल सिंह, रमनजीत सिंह, मुकेश मुकिम, शेर सिंह राणा, लवलेश, सुमित, नीरज, सपना रानी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed