फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Videography of examination centers will be done, officers should be alert: DM

परीक्षा केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी, अफसल अलर्ट रहें : डीएम

Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Videography of examination centers will be done, officers should be alert: DM
जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा संबधी बैठक लेते डीएम व डीआईओएस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
परीक्षा केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी, अफसर अलर्ट रहें : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रो पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे।
चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार कलेक्ट्रेट में डीएम ने कहा कि 28 नवंबर को परीक्षा दो पालियो में होनी है। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिये किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक किसी भी प्रकार की घड़ी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे़, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइल/बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी तथा बैग/मोबाइल रख-रखाव हेतु स्टीकर व रबर बैंड से बांधकर सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि परीक्षार्थी के चेहरे की पहचान तथा गहन तलाशी परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही की जाएगी। परीक्षा में लगे लोगों से इतर कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। वाहन हेतु केन्द्रों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुमन रानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed