फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of the attack on the young man viral on social media

युवक पर हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Video of the attack on the young man viral on social media
युवक पर हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव भेड़ाहेड़ी में वाल्मीकि समाज के युवक पर हुए हमले के बाद कई परिवारों द्वारा गांव छोड़ने के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है। अब तक युवक से मारपीट से इंकार कर रही थी, जबकि मंगलवार को सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो वायरल हो गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव भेडाहेड़ी निवासी वाल्मीकि समाज के रोशन पुत्र कृष्णपाल पर दस मार्च को गांव के ही दूसरे पक्ष के युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मारपीट से इंकार ही इंकार करते हुए इसे आपसी विवाद बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पीड़ित पक्ष द्वारा कई बार कार्रवाई की गुहार लगाई गई। कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित पक्ष के परिवार अपने घर बंद कर परिजनों व सामान के साथ गांव छोड़कर चले गए। उधर, रोशन पर हुए हमले की एक वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें कुछ युवक रोशन पर घूंसों से हमला कर रहे हैं। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद कार्रवाई नहीं करने को लेकर अब पुलिस की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार का कहना है कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद का है। युवक से मारपीट नहीं हुई थी, इसे पलायन से जोड़कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो पूर्व समय की है, जिसे अब वायरल किया गया है। मामले की जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उन्हीं के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed