{"_id":"63374048270b53253c4203c5","slug":"video-of-illegal-mining-in-jansath-goes-viral-khatauli-news-mrt607560116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ में अवैध खनन का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ में अवैध खनन का वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव भलेड़ी के जंगल से अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ। गांव भलेड़ी व सादपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध खनन रुकवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे हमारे खेतों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप था कि शिकायकतों के बावजूद खनन माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों का आरोप था कि खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड मिट्टी भरकर ले जाते हैं। इसकी वजह से गांव के रास्ते भी खराब हो गए हैं। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। गांव भलेड़ी के कुछ ग्रामीण गांव में अवैध खनन होने की शिकायत लेकर आए थे। जांच करने के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। उनके पास हाईवे के लिए मिट्टी उठाने की परमीशन थी।