{"_id":"674c9b197d188c410f0301c6","slug":"video-of-demanding-commission-in-road-construction-goes-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-134952-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण में कमीशन मांगे जाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण में कमीशन मांगे जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में सड़क निर्माण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए हैं। चेयरमैन सरला देवी के पति द्वारा ठेकेदार त्रिवेंद्र सिंह से सड़क निर्माण में कमीशन मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चेयरमैन ने रविवार को सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिलाधिकारी जानसठ को जांच के आदेश दिए हैं।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी त्रिवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि नगर पंचायत भोकरहेड़ी ने 15वें वित्त के अन्तर्गत भोकरहेड़ी अथांई मार्ग से डंपिंग ग्राउंड तक सीसी सड़क के निर्माण कार्य की निविदा में उसकी फर्म जीत कन्स्ट्रशन ने भी निविदाओं में प्रतिभाग किया गया था।
नगर पंचायत कार्यालय ने 11 जून 2024 को कार्यादेश उनकी कंपनी को जारी कर दिया गया था, जिसके उपरांत नगर पंचायत के मानक के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रथम रनिंग बिल की मांग नगर पंचायत से की। कार्य का भौतिक सत्यापन कराया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता व सहायक अभियंता से कार्य के संतोषजनक किए जाने की संस्तुति कराकर भुगतान हेतु पत्रावली का अवलोकन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से कराया गया। संतुष्ट होने के बाद पत्रावली को भुगतान हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष के समक्ष हस्ताक्षर हेतु प्रेषित किया गया। काफी समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने चेयरमैन पति से मुलाकात की तो उन्होंने 15 प्रतिशत कमीशन न मिलने के कारण बिल रोकने की बात कही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
रविवार को चेयरमैन सरला देवी व उनका पुत्र सचिन व नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की सामग्री को खुदवाने पर ठेकेदार ने विरोध किया, जिस पर चेयरमैन पुत्र सचिन व ठेकेदार के बीच नोकझोंक हुई। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
चेयरमैन ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता की जांच की। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि बिना टेक्निकल स्टाफ व जेई के सड़क निर्माण को खोदकर देखना चेयरमैन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन पर दबाव बनाने को यह सब किया गया।
ठेकेदार ने मुख्यमंत्री पोर्टल, प्रधानमंत्री पोर्टल सहित कमिश्नर और जिलाधिकारी को लिखित में कमीशन मांगने की शिकायत की है। वहीं चेयरमैन सरला देवी ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड वाले रास्ते का निरीक्षण नगर पंचायत के कर्मचारियों व शिकायतकर्ता किसानों के समक्ष किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता बरतना सामने आया हैं। नगर पंचायत के सिविल अवर अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं।