{"_id":"9b09b8e09601ef11163684e0b537b153","slug":"video-clip-created-by-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। कस्बे में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो सगे भाइयों और उनके एक साथी पर गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक आरोपी ने पीड़िता की ससुराल में फोन कर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। एक माह बाद युवती का निकाह होना था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीरापुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जनवरी को वह कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर आई थी। नामजद दोनों भाइयों सद्दाम, रिजवान और इनके दोस्त शाहरुख ने जबरदस्ती उसे पास के एक खंडहर में ले जाकर गैंगरेप किया। इसी दौरान रिजवान ने मोबाइल से दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बनाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोपियों से छूटने के बाद बदहवास हालत में युवती किसी तरह घर पहुंची। इतना ही नहीं एक आरोपी ने युवती की ससुराल में फोन कर उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें बताकर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। अगले माह युवती की शादी होनी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह यादव ने बताया कि वीडियो क्लिप की बात पीड़िता ने तहरीर में लिखी है, लेकिन अभी तक क्लिप बरामद नहीं हो पाई है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत कर बताया था कि 15 जनवरी को मकान मालिक के पुत्र ने रात उसकी किशोर पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान की धमकी दी। एसएसपी ने शहर कोतवाली को मामले को दर्ज करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, नई मंडी के द्वारिकापुरी निवासी सोनिया देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नामजद आरोपियों से उसका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने पीड़िता को जान की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।