फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victory is always true, religion: Amrit Dev

जीत हमेशा सत्य, धर्म की होती है:अमृत देव

Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Victory is always true, religion: Amrit Dev
बचन सिंह कालोनी में आयोजित कथा में कंस वध का प्रसंग सुनाते कथा व्यास। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीत हमेशा सत्य, धर्म की होती है : अमृत देव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने श्रीमद्भागवत में कंस वध तथा कौरवों पांडवों के युद्ध का प्रसंग सुनाया।

अमृत देव जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कौरवों व पांडवों के बीच भीषण युद्ध हुआ और अर्जुन के सारथी बने कृष्ण के कारण ही पांडवों की जीत हुई, क्योंकि पांडव धर्म की लड़ाई लड़ रहे थे। जीत हमेशा सत्य, धर्म की होती है। कथा के दौरान अनेक भजन भी सुनाए गए। कथा में बांसुरी और गोपियों के बारे में सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के मुख्य यजमान राजकुमार तायल, श्रीपाल, अशोक शर्मा, सुमन शर्मा, महेशदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमल राणा ने कथा का शुभारंभ कराया। पंडित श्रीभगवान शर्मा और सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा ने कथा व्यास स्वागत किया। पंडित रामचन्द्र मिश्रा, सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर, नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा, चंद्र किरण, चंद्रवीर श्याम लाल धीमान, महेश पाल, योगराज सिंह, सुखबीरी, ब्रिजेश गोयल, गजराज सिंह, पलटू सिंह, कोमल, कमलेश, गुड्डी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed