फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victory in Delhi, Holi-Diwali in the district

Muzaffarnagar News: दिल्ली में जीत, जिले में होली-दिवाली

Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Victory in Delhi, Holi-Diwali in the district
दिल्ली में जीत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को उनके आवास पर मिठाई ​खिलात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गुलाल उड़ाया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटी गई। होली और दिवाली जैसा नजारा नजर आया। शहर के शिव चौक पर जश्न का माहौल रहा।
जीत की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ता कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ शिव चौक पहुंचे। यहां पर गुलाल उड़ाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की ताकत से बंपर जीत मिली है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप और पूर्व विधायक अशोक कंसल मौजूद रहे। उधर, एटूजेड रोड स्थित पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर भी खुशी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाई। मीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, विजय कुमार, अमित राठी मौजूद रहे। चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर किया नमन, मनाया जश्न : पुरकाजी/चरथावल/मोरना। दिल्ली में भाजपा का परचम लहराने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शनिवार को नालंदा पब्लिक स्कूल में पहुंचें कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान को बधाई दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय त्यागी, कूक्कू त्यागी, जितार्थ त्यागी, भूषण त्यागी, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोरना में भारत रत्न स्व. प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, रामकुमार शर्मा ने कहा महाराष्ट्र के बाद दिल्ली की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। पंकज माहेश्वरी, डाॅ वीरपाल सहरावत ,ब्रजवीर सिंह, महेंद्र चौहान ,संपूर्णानंद त्यागी मौजूद रहे। पुरकाजी में भाजपा नेता संजय वर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से साबित हो गया है कि जनता आप की सरकार से दुखी हो गई थी। इस मौके पर मनोज जोधा, विपिन गोयल, मुकेश त्यागी, गजे सिंह, दीपक त्यागी मौजूद रहे।

दिल्ली में जीत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को उनके आवास पर मिठाई खिलात

दिल्ली में जीत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को उनके आवास पर मिठाई खिलात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed