{"_id":"63b1bb7474caad37da679556","slug":"veterinarian-accused-of-raping-girl-student-muzaffarnagar-news-mrt6200741132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पशु चिकित्सक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पशु चिकित्सक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में पशु चिकित्सक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। घटना का जिक्र करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने पशु चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
रविवार को छात्रा के परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिये चले गये। आरोप है कि इसी दौरान पशु चिकित्सक ने बहाने से छात्रा को अपने घर में बुला लिया। घर बुलाने पर छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया और बाद में घटना की जानकारी परिजनों को देने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से फरार हो गया। दोपहर को छात्रा के परिजन घर पहुंचे तो उसने सारी घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने थाने में पशु चिकित्सक के विरुद्ध दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। छात्रा के पिता ने बताया कि दुष्कर्मी पशु चिकित्सक विवाहित है तथा दो बच्चों का पिता हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले का आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
रजबहे में मिला महिला का शव
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कैथोडा में रजबहे में पुल के पास एक महिला का शव मिला। रजबहे में पानी कम होने के कारण महिला का शव खेत पर काम करने जा रहे कुछ किसानों को नजर आया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गये। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसके हाथ पर अंग्रेजी में अशोक लिखा हुआ है। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। संवाद