{"_id":"5ed7dd748ebc3e90896a2d73","slug":"verification-will-be-settled-within-the-stipulated-time-muzaffarnagar-news-mrt484700954","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में होगा सत्यापन का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में होगा सत्यापन का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित समय में होगा सत्यापन का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस विभाग से संबंधित सभी सत्यापन कार्य अब एक निश्चित समयावधि में पूरे किए जाएंगे। नियत समय में सत्यापन न किए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी, पटल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने एक नई और आम जनमानस से जुड़ी जरूरी पहल करते हुए बुधवार को पुलिस विभाग से संबंधित सभी तरह के सत्यापन आवेदनों का समय निर्धारित कर दिया है। इसके तहत नौकरी संबंधी चरित्र प्रमाण पत्र के साथ ही ठेकेदारी हेतु चरित्र सत्यापन, किराएदार सत्यापन और कर्मचारी सत्यापन भी निश्चित समयावधि में किया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भी समयावधि निश्चित की गई है। आम जनमानस द्वारा किसी भी तरह का सत्यापन आवेदन किए जाने पर थाना, एलआईयू व डीसीआरबी स्तर पर सात दिन में सत्यापन पूरा करना होगा। इसके बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर सत्यापन आवेदन का निस्तारण करने के लिए पांच दिन और पुलिस ऑफिस स्तर पर तीन दिन का समय निर्धारित कर दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यदि इस निर्धारित अवधि के भीतर किसी भी आवेदक का किसी भी प्रकार के सत्यापन का निस्तारण नहीं किया जाता तो आवेदक एसएसपी ऑफिस के 0131-2436394 पर संपर्क कर इससे संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद आवेदन सत्यापन में हुई देरी की जांच कर संबंधित कर्मचारी या पटल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस तरह के सत्यापन कार्य लंबी अवधि तक लंबित रहते थे, जिससे आवेदन को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।