फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vendor will get loan of ten thousand for self-employment

पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी

Tue, 30 Jun 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Vendor will get loan of ten thousand for self-employment
बुढ़ाना में मीटिंग में पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देते तहसीलदार व ईओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वेंडर को स्वरोजगार के लिए दस हजार का ऋण मिलेगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत कार्यालय के हॉल में तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी ने पंजीकृत वेंडर तथा वेंडर समिति के सदस्यों को पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत सभी वेंडर को स्वरोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। सारी कार्रवाई नगर पंचायत कार्यालय द्वारा की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि समय पर किस्त देने वाले वेंडर्स को ब्याज में पूरी छूट मिलेगी। ऑनलाइन किस्त जमा करने वाले वेंडर्स को 1200 रुपये का कैश पैक भी मिलेगा।

नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में ईओ ओमगिरी व तहसीलदार मनोज कुुमार ने मीटिंग का आयोजन किया। इसमें कस्बे के सभी पंजीकृत वेंडर्स तथा वेंडर्स समिति के सदस्यों को बुलाया गया। तहसीलदार मनोज कुमार ने मीटिंग में बताया कि सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के असहाय वेंडर्स/ ठेली अथवा रेहड़ी पर फेरी करके सब्जी, फल व अन्य सामान बेचने वाले युवकों के लिए पीएम स्वनिधि योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय में पंजीकृत अथवा अपंजीकृत सभी वेंडर्स को अपना रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपये का कर्ज देने की घोषणा की गई है। इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा ही बैंक से पैसे दिलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दस हजार रुपये का यह ऋण एक वर्ष में जमा करना होगा। सात प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण दिया जाएगा। समय पर किस्त जमा करने वाले को ब्याज में पूरी छूट मिलेगी। ऑनलाइन किस्त जमा करने वाले वेंडर्स को 1200 रुपये का अतिरिक्त कैश पैक भी मिलेगा। ईओ ओमगिरी ने बताया कि स्वरोजगार करने के लिए यह राशि नगर पंचायत सिसौली व शाहपुर में भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed