{"_id":"649acdca836ee30d870b2096","slug":"vehicle-thief-arrested-in-encounter-accomplice-absconded-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2522-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी हुआ फरार
विज्ञापन
चोरी की आठ बाइक, तीन फर्जी नंबर प्लेट और तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। चोरी की आठ बाइक, तीन फर्जी नंबर प्लेट और तमंचा बरामद किया हैं।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी थाना रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी लुकमान उर्फ लुक्का उर्फ सोनू है। उसका साथी भनवाड़ा निवासी साकिब फरार हो गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर नावला रोड पर खंडहर भवन में झाड़ियों में छिपाई गई आठ बाइक, तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि लुकमान के खिलाफ पहला मुकदमा बुढ़ाना कोतवाली में वर्ष 2015 में लूट का दर्ज है। इसके अलावा विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला के बाइक मुकदमें दर्ज हैं। उसके फरार साथी का अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।