{"_id":"67c5989384b22f65eb089b13","slug":"vegetables-worth-rs-3-lakh-stolen-from-sabzi-mandi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140745-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सब्जी मंडी से दो लाख रुपये की सब्जी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सब्जी मंडी से दो लाख रुपये की सब्जी चोरी
विज्ञापन
-व्यापारियों ने जताया रोष, सीसीटीवी में कैद हुई सब्जी चोरी की पूरी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में रविवार रात पिकअप सवार एक व्यक्ति दो आढ़त के बाहर लगी सब्जी व प्याज, लहसुन से लदे दो लाख रुपये कीमत के बोरे चोरी कर ले गया। सुबह के समय पता चलने पर काफी व्यापारी एकत्र हो गए। पुलिस ने भी पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
नवीन मंडी में आढ़ती अपनी दुकानों के बाहर व अंदर सब्जी रखते हैं। मंडी में मजदूरी करने वाले लोग भी वहां सो जाते हैं। रविवार रात करीब डेढ़ बजे पिकअप लेकर एक व्यक्ति इंडिया फ्रूट एंड वेजीटेबल, व्यापारी शंकर दशरथ के गोदाम से लहसुन, प्याज, मिर्च, बैंगन, के डेढ़ दर्जन से अधिक बोरे, पेटी चोरी कर ले गया।
पिकअप सवार आरोपी की यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुबह के समय दोनों व्यापारी गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद काफी व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और घटना पर रोष जताया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। व्यापारियों ने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी दिखाई। वीडियो में एक व्यक्ति सब्जी के बोरे पिकअप में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यापारी विकास व शंकर दशरथ ने पुलिस को दो लाख का नुकसान होना बताया। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --
गेट खुले होने का उठाया फायदा
पुलिस का कहना है कि सब्जी मंडी वाला गेट रात में भी खुला रहता है। वहां पर दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से रात में व्यापारी माल लेकर आते रहते हैं। पिकअप में सामान चोरी कर ले जाना सब्जी मंडी के बारे में जानकारी रखने वाला प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मद्द से पिकअप व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।